अवैध शराब बनाने वालों पर पुलिस की कार्यवाही से बौखलाए लोग दे रहे हैं पत्रकार को जान से मारने की धमकी

मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

रामनगर बाराबंकी। प्रकरण जनपद बाराबंकी के स्थित रामनगर थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बडनपुर के डिपू पुरवा गांव का है जहां पर लगातार पिछले कई वर्षों से अवैध कच्ची शराब का निर्माण कार्य गांव के ही ज्यादातर लोगों के द्वारा किया जाता है वर्तमान समय में सरकार की सख्त नीतियों तथा अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के दिशा निर्देश के अंतर्गत पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है जिससे अवैध शराब बनाने वाले शराब माफियाओं में भय व्याप्त हो गया है जिसके चलते वह स्थानीय पत्रकार को जान से मारने की धमकी देते फिर रहे हैं जिसकी शिकायत स्थानीय पत्रकार के द्वारा पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी से दिनांक 26 नवंबर को प्रार्थना पत्र देकर की गई है गौरतलब है कि वर्तमान समय में पुलिस अपना काम बखूबी कर रही है। लेकिन कुछ स्थानीय सफेद पोस लोग भी इन शराब माफियाओं को संरक्षण देकर इनके हौसले बुलंद करने में लगे रहते हैं तथा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद दबाव बनाकर सिफारिश करके इन अभियुक्तों को लगातार छुड़वाने का प्रयास किया जाता है। जो कि घोर निंदनीय है तथा सरकार की मंशा पर कहीं ना कहीं प्रश्नचिन्ह जरूर लगा रहा है।

मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!