सपा नेता ज्ञान सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर कसा तंज
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। विधानसभा सदर अन्तर्गत ग्राम पीरपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सपा नेता ज्ञान सिंह यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा विजय रथ यात्रा समाजवादियों की रथ की सबसे लंबी यात्रा है। यह मत समझिए की यात्रा खत्म हो गई है। यात्राएं चलती रहेंगी। प्रदेश की जनता परिवर्तन के मूड में है। 2022 में सपा की सरकार बहुमत के साथ बनेगी। सम्मलेन में योगी सरकार पर निशाना सांधते हुयें सपा नेता श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी ) आज 28 नवंबर को सुबह 10 बजे होने वाली थी। लेकिन पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दी गई है। प्रदेश में बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से अभ्यर्थी का भविष्य अंधकार में चला गया है। छात्र पूरे साल इस परीक्षा की तैयारी करते है। लेकिन अंतिम समय पर पेपर लीक हो जाता है।यहां पेपर लीक माफिया लगातार काम कर रहा है। हर पेपर होने से पहले लीक हो जाता है। योगी सरकार एक भी परीक्षा सही तरीके से नहीं करवा पा रही है। 70 लाख नौकरियां देने का वादा करने वाली परीक्षा नहीं करवा पा रहे हैं। यह योगी सरकार की नाकामी है। कार्यक्रम का संचालन विकास यादव व आयोजक रोहित यादव नें मुख्य अतिथि का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पंकज शर्मा, रमापति यादव, लखपति रावत, बृजकिशोर यादव, बेदराम यादव, पुत्तीलाल, राय प्रताप, देशराज यादव, राम सिंह, तेजनारायण मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

