सदर विधायक ने किया पौराणिक धनुष यज्ञ मेले का समापन

सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

बाराबंकी। विकास खंड देवा के पंचायत पीड में पंडित गयादीन के द्वारा स्थापित 177 वर्षा से चला आ रहा पौराणिक धनुष यज्ञ मेले का समापन शनिवार को सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव के द्वारा हुआ। इस अवसर पर विधायक धर्मराज यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इस पौराणिक मेले को पूरा गांव पारंपरिक पर्व के रूप में मनाता है सैकड़ों वर्षों से आयोजित यह मेला पारंपरिक त्योहार का रूप ले चुका है मेले के सफल आयोजन के लिए उन्होंने मेला संरक्षक पंडित रामचंद्र मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए अपनी सहभागिता के बदौलत आज भी इस मेले को जीवंत रखा है। विधायक धर्मराज ने कहा कि भगवान राम का जीवन आदर्शा एवम संघर्षों से भरा पड़ा है राम सिर्फ एक आदर्श पुत्र ही नही,आदर्श भाई और आदर्श पति भी थे। इससे पहले मेले में विधायक धर्मराज ने भगवान राम,छोटे भाई लक्ष्मण एवम माता सीता की विधिवत पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सदर विधायक धर्मराज का मेला कमेटी द्वारा माला और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित राम चंद्र मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, रमेश यादव, महेंद्र कुमार मिश्रा,उपेंद्र नाथ मिश्रा,सीता कांत मिश्रा,आदर्श प्रताप सिंह यादव,जैद दानिश, यूसुफ अब्दुल्ला समेत सैकड़ों ग्रामीण जन मौजूद रहे।सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

Don`t copy text!