हैदरगढ़, बाराबंकी। मंगलवार को तहसील मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर विकासखंड त्रिवेदीगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पोखरा में मंगलवार को 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं को कोविड-19 से बचाने के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज से आई टीम द्वारा इस शिविर में 293 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर त्रिपाठी , प्रवक्ता राकेश प्रसाद पांडे, अध्यापक अरविंद कुमार , अनिल कुमार यादव , गौरव श्रीवास्तव, कंचन आदि समस्त अध्यापक मौजूद रहे।
Related Posts

