धर्म की राजनीति करती है भाजपा: ज्ञान सिंह यादव
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
सदस्यता अभियान में बोले सपा नेता
बाराबंकी। भाजपा नें आगामी विधानसभा के चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली हैं। इसलिये वह मुद्दों पर चुनाव न लड़ जातिवाद फैलाने का काम रही है। उक्त विचार विधानसभा सदर अन्तर्गत नगर पंचायत बंकी में स्थानीय सभासदों द्वारा आयोजित समाजवादी बुलेटिन पत्रिका एंव सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी नेता ज्ञान सिंह यादव ने व्यक्त किये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना सांधते हुये कहा कि नफरत की महक फैलाने वालों को इत्र की खुशबू अच्छी नहीं लगेगी। भाजपा हमेशा से देश में जातिवाद और धर्म की राजनीति करती आ रही है। उन्होने आगे कहा कि 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुयें सर्व समाज व हर वर्ग के लोगों के कार्य किया। तथा प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढाया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा यूपी में सपा सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली, किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। सपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। जनता में जिस तरह का समर्थन सपा को मिल रहा है। उससे प्रदेश में सपा सरकार बनना तय है। 2022 प्रदेश के लिए परिवर्तन का वर्ष साबित होगा। इस अवसर पर आलोक, पंकज शर्मा, सभासद मो. शकील, शरीक रसीद, अब्दुल रसीद, सन्नों, रामगोपाल निषाद, डा. चुन्ना, नसीम खान, मो. शरीफ उर्फ भोला, अयाज अंसारी, आयशा हनीफ, अब्दुल, मो. अकील, मो. कलीम मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

