बाराबंकी। साथी के साथ गंगासागर मेले में गये एक अधेड़ के वापस न आने पर लापता अधेड़ के पुत्र ने थाना सफदरगंज में तहरीर देकर एक युवक पर लापता करने का आरोप लगाया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सादुल्लापुर मजरे अकबरपुर निवासी नन्दकिशोर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत 9 जनवरी को मेरे पिता रामलाल ताड़ीपुर निवासी सुमिरन यादव के साथ गंगासागर मेले में गये थे वही पर पीठापुर निवासी अशोक कुमार पुत्र चन्द्र उर्फ खांसु मिले जिनके साथ मेरे पिता हो गये। जिसकी मेरे पिता ने जरिये मोबाइल दिया था लेकिन कुछ समय बाद अशोक कुमार ने बताया कि तुम्हारे पिता पागल हो गये है जो नही मिल रहे है पुनः फिर अशोक कुमार ने बताया कि मेरे साथ आ रहे है जब नन्द किशोर दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर गया तो बताया कि अगले डिब्बे में बैठे है परंतु मैने पूरी ट्रेन में छानबीन की परंतु पता नही चला। मुझे आशंका है कि अशोक कुमार ने मेरे पिता को गायब कर दिया है। नन्द किशोर ने थाना सफदरगंज में तहरीर दी है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

