कोविड प्रोटोकाल का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है स्थानीय बाजार में।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली, बाराबंकी। शासन प्रशासन के लाखों प्रयासों के बावजूद नहीं हो रहा है कोरोना प्रोटोकाल का पालन, जमकर उड़ाई जा रही हैं शासनादेशों की धज्जिया। एक तरफ सरकार करोड़ों रूपये खर्च कर जनता से अपील कर रही है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन कोविड का पालन कराने में असमर्थ नजर आ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बाराबंकी की तहसील नवाबगंज के थाना सफदरगंज स्थित लगने वाली साप्ताहिक सट्टी बाजार का है। यहां पर प्रत्येक सप्ताह बृहस्पतिवार को सट्टी बाजार लगती है जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरूष अपनी जरूरतों के सामान की खरीददारी करने आते हैं। इस बाजार में लगभग सैकड़ांे गांव के लोग एकत्रित होते हैं और वह लोग न मास्क का इस्तेमाल करते हैं और न ही दो गज की दूरी का पालन। इस बाजार में कोविड प्रोटोकाल का खुलेआम उल्लंघन करके धज्जिया उड़ाई जा रही है। किन्तु स्थानीय पुलिस कोई भी कार्यवाही नहीं करती है, बल्कि मूकदर्शक बनकर सबकुछ देखा करती है। इस तरह से लगने वाली भीड़ से कारोना विकराल रूप धारण कर सकता है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

