बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-सुलतानपुर नेशनल हाइवे के किनारे भिलवल स्थित एक बाग में वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से परमिट की आड़ में अवैध कटान का खेल धडल्ले से जारी है और वन माफिया बेखौफ होकर हरियाली पर आरा चला रहे। सूत्रो के मुताबिक मंगलवार को दिन दहाड़े करीब दो दर्जन हरे-भरे प्रतिबन्धित पेड़ो को वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से परमिट की आड़ में वन माफियाओं ने काट कर धाराशाही कर दिया और वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी परमिट की बात कहकर कार्यवाही से पल्ला झाड़ लिया बताया जाता है कि यहाँ इसी तरह अवैध कटान का करोबार चलता है और वन विभाग के अधिकारी मिलीभगत के चलते कार्यवाही नहीं करते है। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा एक तरफ वन संरक्षण को लेकर तमाम प्रयास किए जा रहे है और इसके लिए समय≤ पर पौधरोपण भी कराया जाता है लेकिन यहाँ दूसरी तरफ हरियाली के रक्षक ही भक्षक बनकर हरियाली पर आरा चलवा रहे है ऐसे में भला कैसे वन संरक्षण का सपना परवान चढ़ सकेगा। वन अधिकारियों का कहना है जो पेड़ कट रहे है उनकी यहाँ से परमिट है कही पर प्रतिबंधित हरे पेड़ो की कटान नहीं हो रही है। सवाल यह है कि कब से वन विभाग के अधिकारी हरे-भरे प्रतिबंधित पेड़ो की परमिट जारी करने लगे है।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी
Related Posts

