गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा बैठक…
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी n26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) समारोह को असीम श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाए जाने के संबंध में रूपरेखा तय किये जाने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। अपर जिलाधिकारी द्वारा बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की गई।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रमुख चौराहों पर विशेष साज-सज्जा के साथ सरकारी भवनों पर प्रातः 8:30 बजे झंडा अभिवादन किया जाएगा। शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रध्वज प्रातः 10:00 बजे फहराया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता अखंडता धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने पर बल दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस से बचाव हेतु भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस समारोह पूरे प्रदेश में व्यवस्थित एवं सादगी के साथ मनाया जाए। समारोह कार्यक्रमों में सम्मिलित होने वाले सभी व्यक्ति मास्क लगाएं तथा थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाए। सभी के मध्य 2 गज की दूरी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर हैंड सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था आवश्यक रूप से की जाए।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
Related Posts

