बसपा प्रत्याशी सलाहउद्दीन के जनसम्पर्क अभियान देखकर विपक्षी दलों में खलबली!
जैनुल आबदिन संवाददाता थाना क्षेत्र थाना कुर्सी बाराबंकी।/ गुडंबा लखनऊ 9665106642
सलाहउद्दीन उर्फ मुस्सन के चुनाव मैदान में आने से बदले नजर आ रहे हैं समीकरण
लखनऊ। 169 बख्शी का तालाब विधान सभा के बसपा प्रत्याशी सलाहउद्दीन उर्फ मुस्सन के चुनाव मैदान में आने से इस बार परिवर्तन की आहट साफ दिखाई-सुनाई़ पड़ रही है। इस बार समीकरण बदले-बदले नजर आ रहे हैं, वहीं सपा के मुस्लिम वोटरों का रूझान इस बसपा प्रत्याशी की तरफ बढ़ रहा है। बसपा प्रत्याशी के व्यापक जन सम्पर्क अभियान देखकर विपक्षी दल के नेताओं में हडकम्प मच गया है। बसपा प्रत्याशी सलाहउद्दीन उर्फ मस्सन को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी ने गोमती यादव, कांग्रेस से लल्लन कुमार व बीजेपी से योगेश शुक्ला तथा राजेन्द्र यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में कूदें हैं किन्तु इन सब प्रत्याशियों सबसे ज्यादा जनता के प्रिय प्रत्याशी बसपा प्रत्याशी ही नजर आ रहे हैं। वर्तमान समय में बसपा के प्रचार प्रसार व जनता से मिल रहे सहयोग को देखकर अन्य दलों में सनसनी फैली हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समीकरण के खेल में राजनीति के धुंरधरों में हलचल मची हुई है। राजधानी के कई नेताओं के दिलों में समीकरण को लेकर हलचल मची हुई है। फिलहाल बख्शी का तालाब विधान सभा का चुनाव रोचक होता जा रहा है। बख्शी का तालाब विधान सभा क्षेत्र में दर्जनों उम्मीदवार अपनी ताल ठोंक रहे हैं। अन्य पार्टियों के प्रत्याशी भी मैदान में उतर आये हैं, सभी अपने आपको जनता का हितैषी बता रहे हैं। बसपा प्रत्याशी धीरे-धीरे आम जनता तक पहुंच बनाये हुए हैं और विजय की ओर अग्रसर नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि बख्शी का तालाब सीट के मुस्लिम मतदाताओं के साथ-साथ सभी वर्गों का समर्थन बसपा प्रत्याशी को खुलकर मिल रहा है जिससे वर्तमान विधायक काफी हैरान व परेशान नजर आ रहे हैं। वही बसपा सरकार के कार्यकाल को याद करके मुस्लिमों का रूझान बसपा की तरफ लगातार बढ़ता जा रहा है।
चर्चा के अनुसार कई नेताओं की सीधी फाइट बसपा होने के कारण, वोटों का गणित बिगाड़ने के लिए डमी प्रत्याशियों को खड़ा कर दिया है और कई नेताओं ने अपने चहेतों को आगे कर दिया है। वहीं इस बार बहुजन समाज पार्टी के सलाहउद्दीन उर्फ मुस्सन प्रत्याशी घोषित होने के बाद चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले की तरफ बढ़ता जा रहा है। श्री सलाहउद्दीन जब से प्रत्याशी घोषित हुए हैं तब से धुआंधार जनसभा व वार्ड-वार्ड पहुंचकर अपनी आमद दर्ज करा रहे हैं, सभी धार्मिक आयोजनों में प्राथमिकता के आधार पर पहुंच रहे हैं। कई विपक्षी पार्टियों में इनकी सक्रियता से हलचल के साथ खलबली मची हुई है और उन नेताओं की रातों की नींद हराम हो गई है। वही बात जब समीकरण की होती तो समीकरण के आधार पर इस बार बसपा का पलड़ा काफी भारी दिख रहा है। समाजवादी पार्टी से मुस्लिम की नाराजगी के कारण कट्टर वोटरों का रूझान भी इस बार बसपा की तरफ अन्दर अन्दर ही बढ़ जा रहा है।
वहीं श्री सलाहउद्दीन ने बताया कि मैं बहन कुमारी मायावती जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्य कर रहा हूँ जिसमें आपका व क्षेत्रीय जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है, आगामी 10 मार्च को बहन जी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी जिससे प्रदेश में गुण्डाराज, भ्रष्टाचार तथा धर्म की राजनीति का खात्मा होगा और अपना उत्तर प्रदेश विकास की ओर अग्रसर होगा।
जैनुल आबदिन संवाददाता थाना क्षेत्र थाना कुर्सी बाराबंकी।/ गुडंबा लखनऊ 9665106642

