गरीबों किसानों की सच्ची हमदर्द है सपा: गोप जनसभा कार्यक्रम मंे बोले सपा के पूर्व मंत्री
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद के ग्राम अहमदपुर में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने एक सभा को सम्बोधित करते हुए जनता से वोट की अपील की। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने तत्पश्चात ग्राम देवकली, बुधाई शाह, निहाल पुरवा, किठुरी, सनौली, कोटवा सड़क, सुमेर गंज आदि कई गांव में भी जन सम्पर्क कर वोट की अपील की। इस मौके पर श्री गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी आपके हितों के लिए काम करती है सपा सरकार बनते ही गरीबों किसानों मजदूरों बुनकरों आम जनमानस का विकास होगा। सभी लेवर तबका को सरकार प्रति वर्ष 18000 रुपए पेंशन योजना देगी। सपा की सरकार बनेगी तो गरीब किसान मजदूर नवजवान व्यापारी शिक्षक सभी को सरकार से लाभ मिलेगा। पांच साल दरियाबाद बेहाल, यह बीजेपी ने कर दिया है। हमको एक बार आजमाओ दरियाबाद का विकास युद्ध स्तर पर होगा। एक बार सेवा करने का अवसर प्रदान करें। आपके लिए आपका यह बेटा और भाई बेहतर साबित होगा। इस मौके पर मौजूद लोगों में सपा नेता रामनारायण रावत, बिन्नू जायसवाल, कलीम किदवई प्रधान, चकखन यादव, प्रांशु वर्मा, धीरेंद्र कुमार वर्मा, मिथलेश वर्मा, हशमत अली गुड्डू, संतराम, अशोक रावत, यशवंत लाल रावत, अयोध्या प्रसाद, राम विलास रावत आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

