भाजपा ने चलायी जनविरोधी सरकार: हर्षित राजकुमार

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के पक्ष में चलाया जंसमपर्क अभियान

बाराबंकी। जनपद के बहुचर्चित दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों ने प्रचार का बिगुल फूंक दिया है। इसी कड़ी में दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के बनीकोडर व पूरेडलई ब्लॉक के दर्जनों ग्राम सभाओं में सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह गोप के पक्ष में समाजसेवी व युवा सपा नेता हर्षित राजकुमार द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। शनिवार को अहमदपुर सहित दर्जनों गांवों में जाकर समाजसेवी हर्षित राजकुमार ने जनसंपर्क अभियान के जरिए भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि विगत पांच वर्षों में भाजपा ने जनविरोधी सरकार चलायी है। किसी भी माध्यम व गरीब वर्ग के व्यक्ति का इस सरकार में कोई काम नही हुआ है। यह सिर्फ और सिर्फ धन्नासेठों की सरकार जो अपना खजाना भरना जानती है। ग़रीबों और युवाओं के लिए तो यह सरकार शून्य है। श्री राजकुमार ने भाजपा के शासनकाल में अधूरे पड़े विकासकार्यों की जानकारी दी तथा बताया कि विगत पांच वर्षों में किस तरह से बहु-बेटियों का अपमान हुआ है। इसके साथ-साथ उन्होंने लोगों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व अरविंद सिंह गोप के पक्ष में वोट अपील की और कहा कि आगामी 27 फरवरी को साईकिल वाला बटन दबाकर पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनाइए ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। इस दौरान पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के पक्ष में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग देखने को मिला। इस मौके पर मुख्य रूप से अमरेंद्र प्रताप सिंह राजपूत, विवेक सिंह, वजीउद्दीन अहमद, रविंद्र सिंह दारोगा, मुकेश यादव, विमल गुप्ता, मोनू सिंह, पंकज सिंह, राणा सिंह, नवील जैदी, राम गोपाल यादव, राम सुमिरन यादव, नन्कु यादव, धीरज रावत, होलीदीन, विजय शंकर, दिनेश गौतम, जितेश ठाकुर, सिद्धान्त, उबैदुल्ला, पंकज सिंह, फ़ैज़ अहमद सहित सैकड़ों ग्राम वासी शामिल रहें।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!