घर के बाहर खेल रही बालिका को ईको कार ने मारी टक्कर। मौत पुलिस ने ईको कार चालक को हिरासत में लिया‌

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। घर के सामने खेल रही बालिका ईको कार की टक्कर से घायल हो गई। स्वजन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में ले लिया‌। मृतका के पिता ने कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी‌। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।
हादसा रविवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे नगर के मुहल्ला जहांगीराबाद में हुआ। मुहल्ला अकबराबाद निवासी बंटी की चार वर्षीय पुत्री वैष्णवी जहांगीराबाद में अपने नाना छोटेलाल के घर गई हुई थी। वह घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान वह वहां से गुजर रही कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन आनन फानन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल संजीव शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और चालक व कार को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता बंटी ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस के शव पीएम को भेज दिया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया की कार और चालक राजकुमार को हिरासत में ले लिया गया है। मृतका के पिता की ओर से कार चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!