महिला ने मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर लगायी न्याय की गुहार
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। प्लॉट की बिक्री करने के बाद भी प्लॉट से कब्जा न छोड़ने पर पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।
मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के करमुल्लापुर मजरे दादरा का है। करमुल्लापुर निवासी पीड़िता राधा पत्नी राधेश्याम पटवा ने मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए विपक्षी अकील अहमद पुत्र लियाकत पर आरोप लगाया है कि 27 जून 2020 को जरिये बैनामा एक प्लॉट तीन लाख रुपये का खरीदा था। इसी बीच पीड़िता का पति राधेश्याम मुम्बई चला गया और अकील अहमद ने कब्जा नही दिया। विपक्षी अकील अहमद को कालोनी मिलने पर जब उसी विवादित स्थान पर निर्माण कराने लगा तब पीड़िता राधा ने स्थानीय थाने में शिकायत की जिस पर दोनों पक्षो को थाने पर बुलाकर सफदरगंज पुलिस ने समझौता करा दिया था कि अकील अहमद पीड़िता को रुपया वापस कर देंगे परन्तु विपक्षी अकील अहमद न तो रुपया वापस कर रहा और न ही प्लॉट पर कब्जा दे रहा है जिससे पीड़ित काफी हताश एव परेशान है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

