ड्रोन का सहारा लेकर पकड़ी जा रही अबैध शराब। पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, पुलिस व आबकारी विभाग ने चलाया संयुक्त अभियान।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। अब कच्ची शराब के तस्करों को पकड़ने के लिए ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। वजह है कि तस्कर जंगलों में जाकर शराब बना रहे हैं। बुधवार को आबकारी विभाग के बरेली प्रवर्तन दल समेत पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रोन की मदद से दो तस्करों को शराब बनाते हुए धर दबोचा। इनके पास से भारी मात्रा में तैयार शराब के अलावा 1000 लीटर लहन मिला। लहन को मौके पर ही टीम ने नष्ट कर दिया।
शहर से सटा गांव मीरा सराय कच्ची शराब की तस्करी के लिए बदनाम है। वजह है कि यहां घर-घर शराब बनाकर बेचने को कुटीर उद्योग जैसा बना लिया गया है। सख्ती बढ़ी तो तस्करों ने घरों की जगह जंगल को ठिकाना बना लिया। नतीजतन सिस्टम इनकी धरपकड़ में बेबस हो गया। अधिकारियों के निर्देश पर टीमों ने ड्रोन का सहारा लिया। गांव के बीच पहुंचकर ड्रोन उड़ाया गया तो पता लगा कि किन स्थानों पर तस्कर शराब बना रहे हैं। संबंधित जगह पर पुलिस ने छापेमारी करके दो लोगों को कच्ची बनाते हुए धर लिया। धरपकड़ के बाद पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम रामू व कपूरचंद्र बताया। इनके पास से 40-40 लीटर अवैध शराब के अलावा 1000 लीटर लहन बरामद हुआ। लहन को ड्रोन की निगरानी में ही नष्ट कराया गया। वहीं तस्करों को पकड़कर थाने लाया गया। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया गया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!