बालाजी बचपन स्कूल की छात्राओं ने परिजनों से कराया रक्तदान ‘रक्तार्चना‘ के अर्न्तगत 28वां रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। बालाजी एजूकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में अट्ठाइसवाँ मासिक रक्तदान कैम्प ’’रक्तार्चना’’ का आयोजन जिला अस्पताल के रक्तकोष में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सीएमएस डॉ0 बृजेश कुमार ने किया। रक्तदान शिविर में बालाजी का बचपन स्कूल के कक्षा दो की छात्रा आन्या के पिता जय कुमार गुप्ता व कक्षा दो की छात्रा राभ्या कश्यप के पिता राहुल कश्यप, बालाजी क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी मुकेश, सुज़ात समाजसेवी ललित कुमार, दिलीप कुमार, जियाऊल रहमान, के0 एम0 दीक्षित, राहिल, दानिश, अजय, अकक्षांश, सूर्यांश व महिला समाजसेवी शाज़िया, अंजली अग्रवाल ने रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश कर सराहनीय कार्य किया। संस्था के प्रबंधक अंकुर माथुर ने बताया कि संस्था प्रत्येक माह की 6 तारीख को ’’रक्तार्चना’’ स्वैच्छिक मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन करती है और उन्होनें ये भी बताया की जिले में थैलीसिमिया के 9 मरीज हैं। संस्था उनको हर 10 दिन में रक्त उपलब्ध कराने में हर सम्भव मदद कराती है। सीएमएस डॉ0 बृजेश कुमार ने बालाजी ग्रुुप ऑफ स्कूल्स की इस सराहनीय कार्य की तारीफ की व सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून 2022) मे रक्तदान करे और दूसरो को भी प्रेरित करें जिससे लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और लोगो का जीवन बचाएँ। इस मौके पर बालाजी एजूकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रविन्द्र माथुर, प्रिया माथुर, चन्द्रशेखर कॉण्डपाल, एडवोकेट राजा सिंह व बालाजी क्रिकेट एकेडमी के प्रबंधक गौरव तिवारी, कोषाध्यक्ष अंकित कुमार वर्मा, अहमर शाहबाज, मोहम्मद सलीम, आशीष कुमार चौरसिया, कटप्पा आदि मौजूद रहें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

