….थाना परिसर में कानपुर बवाल के मद्देनजर एहतियात के तौर पर शांति समिति की बैठक आयोजित
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। मसौली थाना परिसर में कानपुर बवाल के मद्देनजर एहतियात के तौर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी जिसमें आपसी सौहार्द को बनाये रखने के लिए लोगों से अपील की गयी उल्लेखनीय हो कि कानपुर की घटना एव वाट्सप ग्रुपो पर जुमा को होने वाली बन्दी की फर्जी अफवाहों पर सभी क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गयी है। बैठक में नायब तहसीलदार केपी सिंह ने कहा कि आपस में सामंजस्यता व आपसी भाईचारे को बनाये रखे। लोगों से अपील की यदि कहीं पर भी सौहार्द बिगाड़ने व घटना की आशंका लगे तो इसकी जानकारी पुलिस को सूचना दे तथा किसी भी भ्रांतिगत खबरों पर ध्यान न दें। अगर कोई अशांति का जहर समाज मे घोलने का काम करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि जिन मन्दिर एव मस्जिदों में लाउडस्पीकर का परमिशन नही हुआ है वह सभी लोग आवेदन कर दे जिससे परमिशन मिल सके। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे तथा मिलजुलकर रहे जिससे आपसी सौहार्द कायम रहे। बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी, प्रधान अनीस अफजाल, वसीम अंसारी, हाफिज जमील, हाफिज मुईन अहमद, अब्दुल रशीद वारसी, प्रेमनन्द वर्मा, मुईन अंसारी, नितिन मौर्य, हारिश शौकत सहित भारी संख्या लोग मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

