शत्रु संपत्ति मामले में सीबीआई का छापा, मचा हडकंप घंटो पूछताछ के बाद लौटी सीबीआई टीम
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। सीबीआई लखनऊ की एन्टी करप्शन ब्रांच ने शत्रु संपत्ति को अवैध लीज पर आवंटित करने के मामले में गुरुवार को छापा मारा। सीबीआई की टीम ने पूर्व राजस्व कर्मचारी कानूनगो के घर सहित दो जगहों पर छापा मारा। सीबीआई की टीम पहुंचने की जानकारी होते ही आसपास हड़कंप का माहौल बन गया। रिटायर्ड कानूनगो के बेटे ने बताया है कि शत्रु संपत्ति को लेकर सीबीआई की टीम आज जांच करने आई थी। डेढ़ घंटे तक टीम ने पूछताछ की और कुछ दस्तावेज लेकर साथ चली गई है। दोनों घरों पर सीबीआई की टीम काफी देर तक पूछताछ और घर में छानबीन करती रही। बता दें कि शत्रु संपत्ति के असिस्टेन्ट कस्टोडियन अभिषेक अग्रवाल की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें तीन तत्कालीन असिस्टेंट कस्टोडियन समेत अन्य कर्मचारी एवं निजी व्यक्ति नामजद किए गए हैं। सीबीआई की टीम पहुंचने की जानकारी होते ही हड़कंप का माहौल बन गया। सीबीआई की टीम ने काफी देर तक पूछताछ और छानबीन की उसके बाद कुछ अहम दस्तावेज साथ लेकर टीम वापस लखनऊ चली गई। साल 2019 से 2022 के बीच इन्होंने बाराबंकी जिले की शत्रु संपत्ति को सस्ते रेट पर निजी लाभ लेते हुए जमीन लीज पर दी गयी थी। जिससे भारत सरकार को भारी नुकसान हुआ था। इसी के चलते आज बाराबंकी जिले में बाल विहार और दयानंद नगर के दो घरों पर सीबीआई की टीम ने छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक सतरिख थाना क्षेत्र के भानमऊ में शत्रु संपत्ति स्थित है। जिसमें से विनय श्रीवास्तव ने 0.390 एयर भूमि 2 वर्षों के लिए किराए पर ली थी। इसी संपत्ति के बाबत सीबीआई ने विनय श्रीवास्तव और रुद्रेश पांडे के आवास पर गुरुवार को छापा मारा। नगर कोतवाली क्षेत्र के लखपेड़ाबाग के बाल विहार कॉलोनी निवासी विनय श्रीवास्तव के पिता रमेश श्रीवास्तव सेवानिवृत्त कानूनगो हैं। सीबीआई टीम के पहुंचते ही पूरे घर में हड़कंप मच गया। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर पर ही थे। सीबीआई टीम में 5 सदस्य थे। जिन्होंने पहुंचते ही परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन रखवा लिए। इसके बाद उन्होंने भानमऊ वाली शत्रु संपत्ति के विषय में पूछताछ की। घर की सघन तलाशी लेकर तमाम दस्तावेजों को कई घंटे तक खंगाला। 2 घंटे से अधिक छानबीन करने के बाद विनायक के घर से सीबीआई की टीम 4 दस्तावेज साथ ले गई जिनमें जमीन का एग्रीमेंट और डीड खत्म करने का प्रपत्र भी शामिल है। विनय श्रीवास्तव का कहना है कि उन्होंने 2 साल पहले शत्रु संपत्ति लीज पर ली थी जिसका उन्होंने पौने 4000 रूपए प्रति वर्ष के हिसाब से 2 साल का किराया भी अदा कर दिया था। 6 महीने पहले उनकी डेट खत्म हो गई है। सीबीआई की टीम ने दयानंद नगर में रहने वाले अधिवक्ता रुद्रेश पांडे के घर पर भी दबिश दी। रूद्रेश पांडे ने भी भान मऊ में शत्रु संपत्ति लीज पर ली थी।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

