सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बजहा चौराहे के निकट खड़े ट्रक में एक कन्टेनर ने टक्कर मार दी जिसमे एक युवक की मौत हो गयी तथा 5 लोग घायल हो गये घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमे कई की हालात नाजुक बतायी जा रही है। हाईवे पर स्थित बजहा चौराहे के निकट भारत ब्रिक फील्ड का ट्रक नम्बर यूपी 32 ए एन 7755 का एक्सल टूट जाने पर चालक व खलासी ट्रक का एक्सल बदल रहे थे इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर नम्बर यूपी 78 एफ एन 5813 ने टक्कर मार दी जिससे 40 वर्षीय ट्रक चालक रमेश पुत्र सीताराम निवासी खेवराजपुर थाना रामसनेहीघाट की मौके पर ही मौत हो गयी तथा ट्रक बनाने में सहयोग कर रहे रमेश चन्द पुर्त्र बाबूलाल, कुलदीप पुत्र हरिष्चन्द्र, राकेश पुत्र मनीराम, हिमांशु पुत्र लालता प्रसाद, अशोक पुत्र राम मनोरथ गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुँची सफदरगंज पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पतला में भर्ती कराया तथा दोनों वाहनों को रोड़ साइड कर हाईवे पर आवागमन चालू कराया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!