महिला कर्मी से उगाही, धमका रहा है प्रधान पति

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

बाराबंकी। प्रधान और उसके तथाकथित पति प्रतिनिधि पंचायत का एक प्रकरण विकासखंड निंदूरा में इन दिनों चर्चा का विषय बना है। विकास खंड क्षेत्र के मुनीपुर बरतरा निवासी राधा राजपूत पत्नी दीपू राजपूत ने खंड विकास अधिकारी निंदूरा को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह सामुदायिक शौचालय में महिला केयर टेकर के पद पर तैनात हैं। ग्राम प्रधान पति रामानंद अपनी दबंगई के बल पर उससे  तीन हजार  प्रति माह की मांग कर रहे हैं। शौचालय के रख रखाव का जो पैसा आता है वह भी प्रधान पति अपने पास रख लेते हैं। प्रधान पति द्वारा उसे धमकी दी जा रही है कि अगर उसे पैसा नहीं दिया तो नौकरी सेढ निकाल देंगे। शौचालय में बिजली, पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। पीड़िता ने बीडीओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। खंड विकास अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि मामला अभी जानकारी में नहीं आया है,अगर ऐसा है तो जांच और कार्रवाई भी की जाएगी।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

 

Don`t copy text!