डीएम ने जताई नाराजगी, राजस्व कार्याे में दिख रही लापरवाही! डीएम की अध्यक्षता में डूडा, ईओ के समस्त कार्याे की समीक्षा बैठक हुई आहूत

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में नगरीय पेयजल, सीवरेज व ड्रेनेज की परियोजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/आसरा, कर करेत्तर, नगर निकाय की प्रगति, विनियमित क्षेत्र के अन्तर्गत कराये जा रहे भूमि अधिग्रहण की समीक्षा, डूडा के कार्याे की समीक्षा, ईओ के समस्त कार्याे की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान राजस्व वसूली कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राजस्व कार्याे में लापरवाही दिख रही है, इस कारण राजस्व वसूली कम हो रही। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री आवास में पात्र लाभार्थियों के खाते में समय से किश्त पहुॅचे इसके लिए परियोजना निदेशक डूडा को आवश्यक निर्देश दिये। पॉलीथिन जब्तीकरण की प्रक्रिया को और तेज करते हुए कार्यवाही की जाये। जनपद में चल रहे निर्माण कार्याे की धीमी प्रगति पर रोष व्यक्त करते हुए कार्य प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि श्रम कार्ड का ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थियों को लाभ मिले इसके लिए रोस्टरवार प्रत्येक नगर निकाय में जाकर बनाया जाये। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, जिला विकास अधिकारी, ईओ नगर पालिका, परियोजना निदेशक डूडा, जिला सूचना कार्यालय संरक्षक हितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!