अग्निपथ विरोध-अलीगढ़ में बवाल बेकाबू, पुलिस चौकी फूंकी, एडीजी की गाड़ी तोड़ी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

अग्निपथ विरोध में उपद्रवियों ने तोड़फोड़, आगजनी और पत्थरबाजी की। सबसे ज्यादा बवाल अलीगढ़ में हुआ है। यहां पुलिस चौकी फूंक दी गई। एसएसपी और अन्य अफसरों को जान बचाकर भागना पड़ा,एडीजी की गाड़ी पर भी पथराव कर शीशे तोड़ दिये गए,वहीं अग्निपथ योजना के खिलाफ आज सुबह से ही प्रदर्शन शुरू हो गया। सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ के विरोध में शुक्रवार को अलीगढ़ में जमकर बवाल हुआ। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ बवाल शाम साढ़े चार बजे के बाद तक जारी रहा। यमुना एक्सप्रेस-वे और टप्पल-जट्टारी क्षेत्र अग्निपथ में तब्दील हो गया। योजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी जट्टारी को फूंक दिया। चौकी में खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया,जट्टारी पुलिस चौकी के बाहर खड़ी दरोगा की कार में आग लगा दी गई। चेयरमैन की गाड़ी भी फूंक दी गई। यमुना एक्सप्रेसवे व इंटरचेंज पर पुलिस-प्रशासन के वाहनों सहित दर्जनों यूपी व हरियाणा रोडवेज बसों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई। बवाल में सीओ खैर सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं,आउट ऑफ कंट्रोल हुई भीड़ को तितर बितर करने पहुँचे DM-SSP से भी हालात नहीं संभले। पुलिस की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों से अभद्रभाषा व हाथपाई हुई। अलीगढ़ पुलिस इस दौरान मूकदर्शक बनी रही।जट्टारी में डीएम-एसएसपी पथराव में जान बचाकर भागे। आसू गैस के गोले दागकर किसी तरह उपद्रवियों को रोका गया,एसएसपी को अफसरों की जान बचाने को खेतों से होकर निकलना पड़ा। तनावपूर्ण हालात के बीच आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण भी टप्पल पहुंच गए। उनकी गाड़ी पर भी पथराव हुआ। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया है।

 

Don`t copy text!