अमित शाह बोले-गुजरात दंगों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक, कांग्रेस को ‘मोदी फोबिया
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान पारित राजनीतिक प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा कि अगले 30 से 40 साल भाजपा के होंगे और भारत विश्वगुरू बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि मोदी इस रैली से 2023 में होने वाले तेलंगाना विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल फूंकेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक के पहले दिन आर्थिक संकल्प पर चर्चा हुई। आज दूसरे दिन राजनीतिक संकल्प पर चर्चा की बारी थी। गृहमंत्री अमित शाह ने प्रस्ताव पेश किया और इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। अमित शाह ने गुजरात दंगों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि सभी आरोपों को सुप्रीम कोर्ट ने झूठा घोषित किया और अदालत ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। सरमा ने बताया कि गृहमंत्री ने विपक्ष के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष बंटा हुआ है। कांग्रेस के नेता पार्टी में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन डर के कारण पार्टी अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस को ‘मोदी फोबिया’ है। वे राष्ट्रहित में लिए गए हर फैसले का विरोध कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

