कागजों पर हुई नालियों की साफ-सफाई, बारिश ने खोली पोल
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। दूषित पानी और कीचड़ से पहले संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए सरकार ने ग्राम पंचायतों में नालियों और जलभराव की समस्या को दुरुस्त करने के लिए लाखों खर्च कर रही है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस कार्य में लापरवाही चलते कागजों में नाली की साफ सफाई हो गई जलभराव की समस्या से निजात दिला दी। अब भी लोग इन समस्याओं से जूझ रहे हैं गांव में नालियां व सड़क पर जलजमाव की समस्या है। घटते प्रकृति के संसाधनों और बदलते मौसम से अनेकों प्रकार की नई बीमारियां जन्म ले रही हैं डेंगू डायरिया निमोनिया वायरल फीवर मलेरिया टाइफाइड आदि बीमारियों ने इन दिनों अपने पांव पसार शुरू कर दिए हैं गांव के नालियों मुख्य मार्ग सार्वजनिक स्थलों पर जलभराव को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है जलजमाव की स्थिति को खत्म करने के लिए सरकार ने ग्राम पंचायतों में तैनात सचिव और एडीओ पंचायत को इसके लिए सख्त निर्देश दिए हैं इसमें अधिकारियों ने अपने कार्यों के प्रति संजीदगी नहीं दिखाई खानापूर्ति करते हुए नालियों की साफ-सफाई महज कागजों पर कर दिया कल भी बारिश ने अधिकारियों की पोल खोल दी सरकार के आदेश के बाद अधिकारियों ने लापरवाही की है गुरुवार को रामनगर तहसील के ग्राम पंचायत शाहपुर चक बहरवा गांव की नालिया चौक है और सड़कों पर पानी भरा हुआ है जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

