पशु तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस जीप टकराई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

संभल के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में हुए हादसे में बाल-बाल बची पुलिस टीम। तस्कर मौके से फरार

बदायूं। इस्लामनगर थाना पुलिस की टीम पशु तस्करों का पीछा करते वक्त हताहत होने से बची। टीम की गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। जिम्मेदारों का दावा है। कि गाड़ी डिवाइडर से टकराई थी। लेकिन जिस स्थान पर पुलिस हादसा बता रही है। वहां डिवाइडर नहीं है।घटनास्थल संभल जिले का बताया जा रहा है। पूरे दिन पुलिस मामले को दबाए बैठी रही, जबकि देर शाम घटनाक्रम खुला तो जवाबदेही के नाम पर जिम्मेदार कोरम पूरा करते मिले।
इस्लामनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि सहसवान से प्रतिबंधित पशुओं को डीसीएम में लादकर तस्कर संभल जिले के बिलारी ले जा रहे हैं। इस पर कोतवाल ऋषिपाल सिंह समेत पुलिस टीम तस्करों की घेराबंदी में जुट गई।
मुखबिर द्धारा बताए गए नंबर की गाड़ी घेराबंदी कर रही पुलिस को चकमा देकर संभल की ओर दौड़ी तो थाना पुलिस ने अपनी जीप उसके पीछे लगा दी। पुलिस टीम तस्करों का पीछा करती हुई, लगभग 20 से 25 किलोमीटर दूर संभल जिले की सीमा में दाखिल होकर कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में जा पहुंची। यहां पुलिस जीप अचानक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से हताहत नहीं हुआ। हालांकि गुम चोटें पुलिसकर्मियों को लग गईं।
बताया जाता है। कि हादसे की जानकारी पर कुढ़ फतेहगढ़ थाने का फोर्स भी मौके पर जा पहुंचा और पुलिसकर्मियों को सकुशल जीप से निकाला। जबकि इसके बाद तस्करों की तलाश की गई लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। इधर वापस लौटी पुलिस टीम पूरे दिन प्रकरण को दबाए रही। जबकि देर शाम मामला खुल गया। प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि गाड़ी तस्करों का पीछा करते वक्त डिवाइडर से टकरा गई थी। इसी कारण हादसा हुआ। तस्करों की तलाश जारी है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!