त्यौहार में तभी खुशी है जब सामने वाले समाज के लोगो को कोई दिक्कत न हो पंकज कुमार
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। जहॉ एकता है वही सम्रद्धि है आप सभी लोग मिलजुलकर रहे जिससे अमन चैन कायम किया जा सके। त्यौहार में तभी खुशी है जब सामने वाले समाज के लोगो को कोई दिक्कत न हो। बकरीद में होने वाली कुर्बानियों के अवशेषों को खुले में न छोड़कर गढ्ढे में बन्द करे। उक्त बातें सोमवार को पुलिस चौकी सआदतगंज में बकरीद को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में सम्भ्रान्त व्यक्तियों से रूबरू होते हुए पुलिस प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि बकरीद का त्यौहार बलिदान का प्रतीक है जिसमे होने वाली कुर्बानियों को बन्द जगह पर करे तथा खून को नाली में न बहाकर गढ्ढा खोदकर कुर्बानी करे। क्योंकि खुले में फेंके गये अवशेषों से संक्रामक बीमारी भी फैल सकती है।
प्रभारी निरीक्षक ने लोगो को बकरीद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि कुर्बानी के अवशेषों को खुले में न छोड़े और गढ्ढा खोदकर बन्द कर दे जिससे अन्य लोगो को कोई दिक्कत न हो। तथा प्रतिबंधित पशुओ की कुर्बानी न करे जिससे लोगो को दिक्कत हो।श्री सिंह ने लोगो से आगामी त्यौहार को लेकर आने वाली समस्याओं के सम्बंध में जानकारी ली। तथा ग्राम प्रधानों से साफ सफाई कराने की अपील की। चौकी प्रभारी शशिकांत सिंह ने कहा कि कहीं भी नए स्थान पर कुर्बानी नही होगी, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करें।किसी भी तरह की असुविधा होने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें। इस मौके पर चौकी प्रभारी शशिकांत सिंह,प्रधान अनूपगंज इरशाद अंसारी,प्रधान दरबेशपुर राम प्रताप वर्मा,प्रधान भरथीपुर, अजीत वर्मा, जाकिर अली कुदरती,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

