पेड़ नहीं तो जीवन नहीं, खूब करें वृक्षारोपण:- राज्यमंत्री रामकेश निषाद

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामकेश निषाद की मौजूदगी में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के सचिव तथा जनपद के नोडल अधिकारी अभिषेक प्रकाश, भारत सरकार के संयुक्त सचिव अनूप मिश्र, जलशक्ति अभियान के तकनीकी अधिकारी कमलेश ओझा के साथ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाधिकारी दीपा रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह आदि अन्य संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने 1 से 7 जुलाई तक चलने वाले वृक्षारोपण महाअभियान के तहत बरेली रोड स्थित बाल एवं युवा वन फौजी पड़ाव में वृक्षारोपण किया।

इस मौके पर रामकेश निषाद ने कहा कि प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण में हम सबसे काफी चूक हुई है, प्रकृति और संस्कृति के साथ खिलवाड़ हुआ है। नदी तालाब कुआं वृक्ष आदि की महत्वता को नहीं समझा। हमारी जरूरतें वृक्षों से ही पूरी होती हैं। वृक्ष हमारा संरक्षण करते हैं। आज हम आधुनिकता की ओर चले गए अपने वृक्षों को भूले। लेकिन याद रखना चाहिए कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। वृक्षारोपण के प्रचार अभियान में भी भागीदारी करें। वृक्षारोपण अभियान में सभी लोग लगकर भागीदारी निभाएं। अभिषेक प्रकाश ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण का कार्य किसी एक दिन का कार्य नहीं होता है। एक सतत और निरंतर प्रक्रिया है| मानसून का समय वृक्षारोपण के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त समय माना जाता है। वृक्षारोपण के समय वृक्ष की एक नवजात शिशु की तरह देखभाल करनी होती है। पौधों को वृक्ष बनने में वर्षों का समय लगता है लेकिन शुरुआती छह माह बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। जब वृक्ष 5 वर्ष की आयु में आ जाता है। तो वह स्वयं ही आगे बढ़ता है। ऑक्सीजन की जीवन में कितनी आवश्यकता है यह हम सभी जानते थे लेकिन कोविड-19 में हमने यह देखा भी है। और सुना भी है। विभिन्न प्रकार के वृक्ष विभिन्न प्रकार के लाभों को प्रदान करते हैं कुछ फल देते हैं कुछ फूल देते हैं औ कुछ छांव देते हैं और कुछ हवा देते हैं। भारत सरकार में अब वृक्षों को काटने की नीति समाप्त कर दी है यदि अगर वृक्ष काटने भी होते हैं तो उसके पहले 125 प्रतिशत वृक्ष लगाए जाते हैं। जिस कंपनी के द्वारा यह काम किया जाता है तो उसके डीपीआर में यह शामिल रहता है। अगर जनपद से गंगा एक्सप्रेस से गुजर रहा है तो जनपद में 25 प्रतिशत पेड़ भी अधिक ही लगेंगे।


सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जो हम बोलते हैं| इस ब्रह्मांड में गूंजता है हमारी सरकार के आने के बाद पेड़ों के कटान पर रोक लगी है हमारी सरकार वृक्षों के संरक्षण के लिए चिंतित है। हमारे पृथ्वी में जितने ज्यादा पेड़ पौधे होंगे उतनी ही धरती पर हरियाली और खुशहाली बनी रहेगी। पेड़ से फल ,फूल, लकड़ी ,कागज,रबर, छाया के अलावा जड़ी बुटियाँ और औषधि मिलती है। पेड़ जीविका का मुख्य साधन है। इसके अलावा पेड़ के कई सारे फायदे है।  पेड़ हमारे बीमारियों को दूर करने में और हमारा स्वस्थ्य अच्छा रखने में मदद करते हैं। ऑक्सीजन के बिना पृथ्वी पर कोई भी जीव जीवित नहीं रह सकता। पेड़ वातावरण को शुद्ध करने का काम करता है। पेड़ों का प्राचीनकाल से ही महत्त्व है, इसलिए बहुत से पेड़ों की आज भी पूजा भी होती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और दूसरों को भी लगाने के लिए प्रेरित करें।


डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 35 करोड़ वृक्ष एवं जनपद में लगभग 54 लाख वृक्षों का रोपड़ 15 अगस्त तक किया जाएगा। 54 लाख वृक्षों के सापेक्ष 40 लाख वृक्षों को एवं इसके अतिरिक्त अगले 2 दिनों में 4 लाख वृक्षों एवं बाकी वृक्षों को 15 अगस्त तक लगाया जाएगा। वृक्षों को केवल लगाना ही नहीं है बल्कि इनका संरक्षण एवं संवर्धन भी करना है। यदि हम सब संकल्प लें कि हम लोग प्लास्टिक में कोई भी सामान लेकर नहीं आएंगे घर से बाहर निकलते समय एक छोटा सा थैला साथ मे रख लें जो कुछ भी लाना हो उसी थैले में ही लाएं बहुत हद तक प्लास्टिक को सड़कों नालियों तालाबों में जाने से रोक पाएंगे प्लास्टिक प्रदूषण का कारण बन गया है जो नष्ट नहीं होता है किसी न किसी रूप में हम इसका उपयोग करते ही हैं। जिससे जल भूमि मृदा एवं वातावरण प्रदूषित होता है। दूसरा संकल्प जल संरक्षण का ले हम पानी को बर्बाद ना करेंगे ना होने देंगे। वरना ऐसा भी हो सकता है कि बोरिंग के लिए जमीन में पाइप डाला जाए और पानी ही ना निकले क्योंकि ऐसा हमारे देश में हो चुका है। इसलिए नियमित रूप से हम सब वृक्षारोपण जल संरक्षण करें। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने की जिम्मेदारी सभी लोगों की है। पर्यावरण संरक्षण के लिए एक दूसरे को जागरूक करें। यह अभियान सिर्फ वृक्षारोपण तक ही ना जाए बल्कि वृक्षों के संरक्षण के लिए जिम्मेदारी उठाई जाए। कम होती वृक्षों की संख्या के कारण ही आज पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ रहा है इसको दृष्टिगत रखते हुए सभी ज्यादा से ज्यादा वृक्षों को रोपित करें। इनके अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!