सदर विधायक ने गांवों में चौपाल लगाकर जनता का जाना हाल
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड-देवां के ग्राम-उमरी, मजरे-टीपहार में चौपाल लगा कर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार अपने असली मुद्दे से भटक गई है। इस विषण गर्मी में जिला प्रशासन द्वारा बिजली व्यवस्था को सुचार रूप से अपूर्ति नही की जा रही है। जिससे कई घण्टों तक बिजली की कटौती की जा रही है । और लो वोल्टेज की समस्या निरन्तर बनी है। जिससे ग्रामीण जनता बहुत परेशान है। इसी तरह आने वाले वर्षाे में कोई व्यवस्था या तैयारी नही की गई है। जैसे हमारे शहर व गांवों में जल निवासी हेतु नाला खारजा, रास्ते आदि कोई सफाई की व्यवस्था नही है। केवल कागजो पर सफाई के नाम पर खाना पूर्ति की गई है। आने वाले बरसात में शहर एवं गांव वासियों को भारी समस्याओं से जुछना पड़ेगा एवं गम्भीर बिमारियों का सामना करना पड़ेगा जनता की इन समस्याओं को लेकर हम जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार के द्वारा अनदेखी की गई तो हम ईंट से ईंट बजा देगें। इस अवसर पर अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, दीपक गुप्ता, अनिल यादव, डॉ. कमलेश रावत, बाबुल मिश्रा, विजय कुमार शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष विनय कुमार यादव, राम चरन रावत, विश्राम यादव प्रधान आदि लोग उपस्थित थे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

