मायके आयी महिला के जेवरात चोरी…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। धनातिया पर मायके आयी एक महिला के जेवरात चोरी हो गये पीड़िता के पिता ने मुकामी पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। थाना व कस्बा मसौली निवासी रामप्रताप यादव के यहाँ बुधवार को आयोजित धनातिया कार्यक्रम में शामिल होने आयी पुत्री बीती रात्रि अपने जेवरात घर के कमरे में मेज पर रखकर सो गयीं रात्रि में घुसे अज्ञात चोरों ने झोले में रखी जेवरात जिसमे चार जोड़ी पायल, सोने का एक हार, तीन अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, सोने का बाला, दो मंगलसूत्र,तीन सोने के बूंदे व 5 हजार की नगदी उठा ले गये। सुबह जगे परिजनों ने घर के आंगन में बिखरे पड़े खाली डिब्बो को छानबीन की तो पुत्री रिंकु के जेवरात गायब मिले। पीड़िता के पिता रामप्रताप यादव ने मसौली पुलिस को चोरी की तहरीर दी है मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव ने मामले का मुआयना किया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!