अधिवक्ताओं द्धारा तहसील के न्यायलयों मे व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर की जा रही हडताल 14वे दिन भी जारी रही।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 971921216984
उपजिलाधिकारी द्धारा अधिवक्ताओं को वार्ता हेतु दिए गए निमंत्रण पत्र अधिवक्ताओं ने किया अस्वीकार।
सहसवान। बार एसोसिएशन सेंट्रल बार एसोसिएशन द्धारा संयुक्त रुप से तहसील के न्यायिक कार्यालय के अधिकारियों द्धारा न्यायिक कार्यों में मनमर्जी से किए जा रहे व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए न्याय कार्यों का किया जा रहा बहिष्कार आज चौथे दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं ने कचहरी कैंपस से तहसील कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला तथा एक सुर में कहा जब तक अधिकारी एवं विवादास्पद कर्मचारियों के स्थानांतरण नहीं हो जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा आंदोलन की सक्रियता को देखते हुए उप जिलाधिकारी ने बार एसोसिएशन सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र भेजकर 15 जुलाई को अपरांह 11 बजे कार्यालय में वार्ता हेतु आमंत्रित किया है।
परंतु अधिवक्ताओं की यूनियन के अध्यक्षों ने अधिवक्ता साथियों के साथ हुई वार्ता के उपरांत उपजिलाधिकारी का निमंत्रण अस्वीकार कार्य करते हुए कहा अधिवक्ताओं द्धारा जिन अधिकारियों के हिटलर शाही अकर्मण्यता के चलते आंदोलन किया जा रहा है। वही अधिकारी अधिवक्ताओं से किस मुंह से बात करेंगे। ज्ञात रहे सेंट्रल बार एसोसिएशन बार एसोसिएशन द्वारा तहसील कार्यालय के न्यायालय कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 2 जुलाई से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया जा रहा है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष रवि नारायण सक्सेना ने मंडलायुक्त से भी फोन पर बात करते हुए अधिवक्ताओं की पीड़ा बताते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक अधिकारियों के स्थानांतरण नहीं हो जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मंडलायुक्त ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वे इस मामले में जिलाधिकारी बदायूं से बात करेंगे।
अधिवक्ताओं की बार एसोसिएशन कार्यालय में हुई बैठक में निर्णय लिया गया की 2 प्रतिनिधि मंडल लखनऊ प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार तथा प्रमुख सचिव राजस्व उत्तर प्रदेश इलाहाबाद जाकर अधिवक्ताओं की पीड़ा को बता कर न्याय दिलाए जाने की मांग करेंगे उपरोक्त प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया वही अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी द्धारा वार्ता हेतु सेंट्रल बार एसोसिएशन बार एसोसिएशन के अध्यक्षों को वार्ता हेतु 15 जुलाई को 11 बजे कार्यालय बुलाई जाने के आमंत्रण पत्र को भी अस्वीकार कर दिया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि जब तक अधिकारियों एवं विवादास्पद कर्मचारियों के स्थानांतरण नहीं हो जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष सैयद जावेद इकबाल नकवी महामंत्री सरफराज उर्फ नवेद जितेंद्र सिंह यादव मजहर अली सुरेश बघेल सनी मिश्रा रिहान कलीम उर रहमान नकवी प्रदीप चांडक सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित थे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 971921216984

