पेड़ से टकराई बाइक, तीन युवकों की मृत्यु
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
एक ने मौके पर और दो युवकों ने इलाज को ले जाते समय दम तोड़ा बदायूं मेरठ हाईवे पर गांव सालिक नगला के पास हुआ हादसा मुजरिया के गांव सेमरा से जलसा देखकर वापस लौट रहे थे घूरनपुर निवासी युवक
मृतक जरीफ का फाइल फोटो
सहसवान: बदायूं मेरठ हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से न केवल उनके घरों में बल्कि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव घूरनपुर निवासी मोमिन, जरीफ और फरहान गुरुवार को मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सेमरा बनवीरपुर में रिश्तेदारी में कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तीनों युवक बाइक से घर वापस लौट रहे थे। गांव सालिक नगला के पास मोड़ पर अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मोमिन को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद जरीफ और फरहान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फरहान ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया। जरीफ की हालत नाजुक होने पर स्वजन उसे इलाज के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी भी मृत्यु हो गई। पोस्ट मार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो स्वजनों में कोहराम मच गया। एक ही गांव के तीन युवकों की मृत्यु से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

