मत्थेश्वर महादेव धाम में पूर्व मंत्री ने किया रूद्राभिषेक

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। ग्राम खसपरिया स्थित मत्थेश्वर महादेव धाम में भोले नाथ मन्दिर पर श्रावण मास के प्रथम सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने विधिवत पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि आज सुबह से ही सभी शिव जी के मन्दिरों पर जलाभिषेक करने के लिए उत्साहित दिख रहे है। हर हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं। भोले नाथ की कृपा से आज मुझे भी दर्शन कर रुद्राभिषेक करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भोले नाथ सभी की मनोकामना पूरी करें और देश व प्रदेश में अमन चैन रहे तथा तरक्की और खुशहाली का वातावरण बना रहे। इस अवसर पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व अध्यक्ष डा कुलदीप सिंह, अजय वर्मा बबलू, दिनेश सिंह, कल्लू सिंह, आकाश यादव, सानू राठौर आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!