जवान पुत्र के न मिलने से परेशान हैं माता-पिता, सफदरगंज की पुलिस दौड़ा रही है बूढे बाप को
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
ससुराल गये युवक के अचानक गायब हो जाने से ससुरालीजन की भूमिका संदिग्ध।
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र अपनी ससुराल गये नौजवान युवक द्वारा फोन कख्रके अपने माता पिता से कहा गया कि बच्चों का ख्याल रखना उसके बाद से परिजन खोजबीन कर रहे हैं, अपने पुत्र की चाहत में रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल है। सफदरगंज व जैदपुर की पुलिस यह कहकर दौड़ा रही है कि मामला हमारे थाने का नहीं, इस पर पीड़ित ने जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित अजीजुद्दीन पुत्र स्व0 निजामुद्दीन निवासी मोहल्ला मुक्खिन पोस्ट एवं थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी ने बताया कि मेरा पुत्र हाफिज अलीमुद्दीन अपनी पत्नी सुहैला के साथ बकरीद त्यौहार के बाद दिनांक 12.07.2022 को अपनी ससुराल ग्राम प्रतापगंज, पोस्ट लक्ष्बर बजहा थाना सफदरगंज, जिला बाराबंकी को गया था, कल दिनांक 18.0.2022 को मोबाइल नम्बर-6386714295 से 9.30 बजे सुबह पीड़ित के पुत्र का फोन आया और कहने लगा कि मैं अपनी ससुराल में हूँ, हमारे बच्चों का ख्याल रखना उसके बाद फोन कट गया और उसके बाद फोन मिलाने पर वह नम्बर बंद जा रहा है। जब पीड़ित ने बहू को फोन किया तो उसके पिता मेंहदी हसन उर्फ मुनकर व माता ने कहा कि तुम्हारा पुत्र घर पर नहीं है और आपके बेटे के बारे में हमें कुछ नहीं पता है। पीड़ित ने अपने कई रिश्तेदार व इधर-उधर बहुत ढूंढा पर बेटे हाफिज अलीमुद्दीन का कुछ पता नहीं चला है, प्रार्थी को आशंका है कि लड़के के साथ किसी प्रकार की अनहोनी करके गायब कर दिया गया है। पीड़ित को थाने की पुलिस थाना क्षेत्र सफदरगंज व जैदपुर की पुलिस दौड़ा रही है। प्रार्थी मजबूर होकर कप्तान को प्रार्थना दिया है। अब देखना यह है कि क्या पुलिस इतने गंभीर मामले में सक्रिय होती है या एक बूढ़ा बाप अपने पुत्र के लिए दर-दर भटकता रहेगा।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

