जिला खंड शिक्षा अधिकारी ने शमीम आलम को वरिष्ठ लिपिक पद पर दी प्रोन्नति। जिला मुख्यालय कार्यालय पर कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। बदायूं खंड शिक्षा अधिकारी सहसवान नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक शमीम आलम को प्रोन्नति प्रदान करते हुए वरिष्ठ सहायक के रूप में कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय बदायूं में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। नवनियुक्त वरिष्ठ सहायक शमीम आलम ने सहसवान कनिष्ठ सहायक के पद से कार्यमुक्त होकर बदायूं खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय मे अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। ज्ञात रहे सहसवान नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक लंबे समय से कनिष्ठ लिपिक के रूप में शमीम आलम तैनात रहे है शमीम आलम ने नगर की शिक्षा व्यवस्था के सुधार हेतु अनेक प्रयास की तथा शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता के लिए वह हमेशा शिक्षकों के संपर्क में रहते थे
जिला खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार शर्मा ने नगर खंड शिक्षा अधिकारी सहसवान कार्यालय में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात शमीम आलम को पदोन्नति प्रदान करते हुए वरिष्ठ सहायक के रूप में कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय बदायूं स्थानांतरित करते हुए उन्हें कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के रूप में पदोन्नति पाए शमीम आलम ने नगर शिक्षा अधिकारी सहसवान विनोद गंगवार द्धारा कार्यालय से कार्यमुक्ति जाने के उपरांत शमीम आलम ने कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एक लंबे समय से कार्यालय नगर शिक्षा अधिकारी सहसवान के कार्यालय में तैनात रहे कनिष्ठ सहायक शमीम आलम के वरिष्ठ सहायक के रूप में पदोन्नति मिलने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी का इजहार किया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

