बच्चे ही भविष्य में देश की कमान संभालेंगे। शाखा प्रबंधक
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। बैंक ऑफ बड़ौदा के 115 वे स्थापना दिवस पर शाखा प्रबंधक उपेंद्रनाथ मिश्रा ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव को पंखा भेंट करते हुए बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा।
शाखा प्रबंधक ने कहा कि बच्चे ही भविष्य में देश की कमान संभालेंगे। उन्होंने बच्चों को नियमित स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। शाखा प्रबंधक उपेन्द्रनाथ मिश्रा ने कहा कि शिक्षा विकास की वह कुंजी है जिससे जीवन सफल बनाया जा सकता है और ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है। शाखा प्रबंधक ने बच्चों से प्रतिदिन स्कूल आने में मन लगाकर पढ़ने की अपील की।
खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्तापूर्ण हो जिसके तहत कायाकल्प योजना के तहत निजी स्कूलों की तरह हो गये है।
इस मौके पर शैल चौधरी, हेमन्त सिंह, दिव्या, गोविंद कुमार, संजय श्रीवास्तव, माया सैनी, कुसुमलता रिचा सिंह, सना फातिमा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

