बड़ी दुघर्टना को दावत दे रहा है विद्युत पोल

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

बाराबंकी। नगर पंचायत टिकैतनगर के मेन बस स्टॉप से चैराहे से जाने वाले मार्ग पर विधुत विभाग की लापरवाही के कारण एक खम्बे को नीचे से जर्जर हालत में देखा जा सकता है जो कि किसी बड़ी घटना को दावत देने से कम नही है वैसे अगर देखा जाए तो जहाँ पर जर्जर खम्बा लगा उसी के पास विभाग द्वारा कई खम्भे लगा दिए गए है लेकिन इस छतिग्रस्त खम्बे पर मोहल्ले के विद्युत कनेक्शन के साथ भारी मात्रा में तार लदे देखे जा सकते है जो कि शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे है लेकिन विधुत विभाग के कर्मचारी बिल्कुल अनजान बनकर अपनी वसूली मात्र करके पल्ला झाड़ते नजर आते है इस ओर ध्यान करना मुनासिब नही समझते है वैसे जहाँ इस खम्बे को पूर्व दशक में लगाया गया था वहाँ काफी घनी बस्ती के साथ व्यापारियों की दुकानें देखी जा सकती है विगत काफी दिनों से छतिग्रस्त इस खम्बे से दुकानदारों के साथ घरों में रह रहे बच्चो को भी खतरा हो सकता है लेकिन विभाग इन सब बातों को ध्यान न देते हुए अपना कार्य करने में लगा हुआ है।

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

Don`t copy text!