कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता अराधना मिश्रा का कार्यक्रम कल

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

 

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक तथा कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता अराधना मिश्रा 6 फरवरी की दोपहर 2 बजे विकास खण्ड देवा के ग्राम सरैया मजरे कैंथी में किसान जन जागरण अभियान के अन्तर्गत किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। उक्त आशय की जानकारी पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चैधरी ने प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, विकास खण्ड देवां कंाग्रेस अध्यक्ष मो. इजहार तथा कांग्रेसजनो के साथ सम्मेलन स्थल का निरीक्षण करके कांग्रेसजनो को किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिये जी जान से जुट जाने की अपील की। प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया तथा कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने जनपद के किसानों से भारी संख्या में सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की हैं। सम्मेलन स्थल के निरीक्षण के समय मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चैधरी के साथ तनुज पुनिया, मो. मोहसिन, मो. इजहार, फिरोज, सर्फुद्दीन, कैलाश यादव, हारून भाई, जसीम भाई, तौकीर भाई, मो. आलम, राशिद, शानू शारिक आदि कांग्रेसजन मौजूद थें।

 

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

 

Don`t copy text!