नमूना संग्रहित कर जाँच हेतु भेजा गया प्रयोगशाला

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं- 9719216984

बदायूँ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन/सहायक आयुक्त खाद्य चन्द्रशेखर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैडर्ड एथॉरिटी (एफएसएसएआई) द्धारा निर्धारित मल्टी सोर्स एडिबिल ऑयल के सर्विलांस अभियान के क्रम में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उप्र एवं जिलाधिकारी, बदायूँ के आदेश के अनुपालन में जनपद बदायूँ में दिनांक 1 अगस्त से 14 अगस्त तक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में 3 अगस्त को नगर पालिका बदायूँ स्थित मैसर्स केजीएन किराना स्टोर मो० सोथा कबूलपुरा रोड से रिफाइन्ड सोयाबीन ऑयल (क्लासिक ब्राण्ड) एवं मैसर्स हरी कृपाल किराना स्टोर से रिफाइन्ड सोयाबीन ऑयल (विभोर ब्राण्ड), शिव किराना स्टोर बिसौली से सुप्रीम ब्राण्ड सरसों का तेल का नमूना, प्रदीप गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द्र गुप्ता, निवासी बहजोई बस स्टैण्ड इस्लामनगर से सरसों तेल का नमूना संग्रहित कर जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है यह अभियान दिनॉक 14 अगस्त तक चलेगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं- 9719216984

 

Don`t copy text!