रेता खनन के समय संदिग्ध परिस्थितियों में हुई भाई की मृत्यु पर ठेकेदार द्धारा मुआवजे की राशि दो लाख रूपये अदा न करने पर रची गई साजिश।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
पीड़ित के भाई ने प्रदेश मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पर मामले की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की।
बदायूं। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र सहसवान निवासी युवक ने मुख्यमंत्री आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करते हुए 11 जुलाई को रेता खनन माफिया के संरक्षण में कार्य कर रहे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के उपरांत घर पर लेकर आए शव को जब परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने को कहा तो ठेकेदार ने ग्रामीणों के समक्ष दो लाख रूपये मुआवजे के रूप में देने का वचन दिया। जिस पर परिजनों ने मृतक भाई का दाह संस्कार कर दिया वही उपरोक्त ठेकेदार खनन माफिया मृतक के भाई को भी पूना काम पर ले गया जहां उपरोक्त माफिया ने अपने भाई को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब कर पूरा मामला मेरे भाई के ऊपर डालते हुए मेरे भाई को थाना कोतवाली पुलिस को कार्रवाई हेतु सौंप दिया। सौंप इसलिए दिया की 11 जुलाई को मृतक के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के उपरांत माफिया द्वारा मुआवजे के रूप में दी जाने वाली दो लाख रूपये की राशि का भुगतान न करना पड़े पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से कराते हुए न्याय दिलाए जाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करते हुए रविंद्र पुत्र स्वर्गीय श्री बृजपाल निवासी ग्राम लद पुरा थाना कोतवाली सहसवान जनपद बदायूं ने बताया कि प्रार्थी के दो भाई धर्मवीर बा जितेंद्र लगभग 7 वर्षों से कासगंज जनपद के अंतर्गत ग्राम बड़वारा में बन रहे पुल के पास गंगा नदी में रेत का खनन माफिया सुरेंद्र ठेकेदार द्धारा दोनों भाइयों से गाड़ियों में रेत भरने का कार्य कराया जा रहा था इस संदिग्ध परिस्थितियों में 11 जुलाई को वर्ष 2022 को प्रार्थी के भाई जितेंद्र की कार्य करते समय मृत्यु हो गई मृत्यु के उपरांत जितेंद्र के शरीर से मुंह बंद नाक से काफी खून बहरा का तथा शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे उपरोक्त सुरेंद्र ठेकेदार के कारिंदे गाड़ी में डालकर जितेंद्र के शव को 12 तारीख महा जुलाई को घर लेकर आए तथा कहा की जितेंद्र की मृत्यु हो गई है। हम परिजनों ने कहा इसके शरीर पर तो चोटों के निशान हैं नाक कान आदि स्थानों पर खून बह रहा है तो उन्होंने कहा कि हम मुआवजे के रूप में जितेंद्र की हुई मौत पर दो लाख रूपये मुआवजे के रूप मे ग्रामीणों के सामने देने का वायदा किया तथा कहा कि आप लोग जितेंद्र के शव का दाह संस्कार कर दो ठेकेदार सुरेंद्र द्धारा ग्रामीणों के साथ जितेंद्र की मृत्यु पर मृत्यु के रूप में दो लाख रूपये दिए जाने के वायदे पर हमने सुरेंद्र से तगादा करना शुरू कर दिया तो सुरेंद्र ने कहा दो लाख रूपये का भुगतान तो हम कर देंगे परंतु आप अपने दूसरे भाई धर्मवीर को कार्य करने हेतु भेज दो क्योंकि धर्मवीर के न आने से हमारा कार्य प्रभावित हो रहा है। उपरोक्त ठेकेदार खनन माफिया सुरेंद्र की बात सुनकर हम लोगों ने धर्मवीर को भेज दिया धर्मवीर मजदूरों के साथ कार्य करने लगा तथा 30 जुलाई को रेता खनन पर कार्य करने वाले मजदूर राजीव पुत्र गणेश निवासी ग्राम भक्ता नगला थाना उघैती जिला बदायूं जयप्रकाश पुत्र सुरेश निवासी ग्राम ढेला सराय थाना सोरों भोजराज पुत्र ना मालूम निवासी ग्राम इटावा बौद्ध धर्म वीर पुत्र बृजपाल आप चारों लोग सभी ने मिलकर खाना खाया तथा रात को सो गए सुबह पता चला कि ठेकेदार रेता खनन माफिया सुरेंद्र का भतीजा भोजराज संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया है। जिस पर खनन माफिया सुरेंद्र ने धर्मवीर के ऊपर आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली पुलिस को सौंप दिया तथा कहा कि धर्मवीर ने सुरेंद्र कि कहीं हत्या करके सब गायब कर दिया है थाना कोतवाली पुलिस भाई धर्मवीर से मारपीट करते हुए उससे जबरन यह करवाने का प्रयास कर रही है कि उसने ठेकेदार सुरेंद्र के भतीजे भोजराज को गायब कर दिया है। जिसमें उसका हाथ है।
पीड़ित रविंद्र ने मुख्यमंत्री से मामले की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग करते हुए कहा रेता खनन माफिया सुरेंद्र बहुत बड़ा आदमी है तथा उसके आतंक के चलते कोई भी व्यक्ति मुंह नहीं खुलता है उन्होंने मामले की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की है तथा कहा हीरे का खनन माफिया सुरेंद्र द्वारा 11 जुलाई को काम करते समय सुरेंद्र के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मरे भाई जितेंद्र की मृत्यु के बदले मुआवजा के रूप में ग्रामीणों के सामने दो लाख रूपये दिए जाने के आश्वासन पर उपरोक्त खनन माफिया यह चाहता है। कि मुझे रुपए भी न देने पड़े और मामला यूं ही सिमट जाए रविंद्र ने कहा कि प्रार्थी का भाई बेगुनाह है। अगर खनन माफिया का भतीजा भोजराज की न्यायिक जांच कराई जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

