आबकारी टीम ने जहरीली शराब बनाने बालों के विरूद्ध चलाया अभियान, चार शराब तस्कर गिरफ्तार तस्करों के पास से टीम ने 120 लीटर शराब व छ: कुंतल लहन भी किया बरामद।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं - 9719216984
बदायूं| आबकारी टीम ने जहरीली शराब के खिलाफ अभियान चलाकर बुधवार को 4 शराब तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से टीम ने 120 लीटर शराब बरामद की है। वहीं लगभग छ: कुंतल लहन भी मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
आबकारी टीम लोकल पुलिस के साथ सहसवान इलाके के गांव नगला वरन, धापड़ व सुखर्रा के अलावा दातागंज के पलिया गूजर, गनगोला, अटैना, खीरियां मोर व खेड़ा जलालपुर में छापामारी करने पहुंची। यहां टीम ने संदिग्धों के घरों की गहनता से तलाशी ली तो शराब बरामद हो गई। टीम ने सहसवान इलाके में ताराचंद व ब्रजेश के अलावा दातागंज के गनगोला से इकबाल व असलम शेख को पकड़ा है। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि तस्करों के खिलाफ धरपकड़ अभियान अभी जारी है। उम्मीद है कि और शराब बरामद होगी। पकड़े गए तस्करों के पास से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं – 9719216984

