हमलावरों ने भाई के सामने ही भाई की लाठी डंडो से पीट-पीटकर की हत्या। पुलिस हमलावरों की तलाश मे जुटी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं - 9719216984
बदायूं| खेत की मेड़ को लेकर हुआ विवाद मंगलवार रात इतना तूल पकड़ गया कि कुछ लोगों ने युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर डाली। सगे भाई के सामने भाई की हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। देर रात तक पुलिस पंचनामे की तैयारी में थी, जबकि घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
घटना थाना हजरतपुर इलाके के गांव जालिम नगला की है। यहां रहने वाले गुरुदयाल का बेटा रामकुमार (30) अपने भाई रामआसरे के साथ खेत की रखवाली को गया था। बकौल रामआसरे वहां गांव के ही दूसरे गुट के लोग आ गए और खेत की मेड़ पर लगे डंडे उखाड़ने लगे। विरोध पर आरोपीगण हमलावर हो गए। रामआसरे ने बताया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से प्रहार कर उसके भाई की आंखों के सामने हत्या कर डाली। बचाव में वह अंधेरे का लाभ उठाकर छिप गया था। हमलावरों के जाने के बाद उसने परिजनों को सूचना दी तो परिजन पुलिस के साथ पहुंचे और घायल को लेकर जिला अस्पताल रवाना हुए। जिला अस्पताल में घायल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। बताया जाता है कि दो महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी। वह बीएससी का छात्र था और बुधवार को उसका पेपर था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं प्रभारी निरीक्षक खीम सिंह जलाल ने बताया कि हमलावर लोग मृतक के चचेरे भाई हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं – 9719216984

