सपा के लोग अलख जगाने का करेंगे काम: आरके चौधरी पूर्व मंत्री ने कई को दिलायी सपा की सदस्यता, भरा जोष
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । जनसमस्याओं का समाधान अगर कोई कर सकता है तो वह एकमात्र पार्टी है समाजवादी पार्टी। समाजवादी पार्टी हमेशा जन भावनाओं के अनुरूप कार्य करती है लोगों को सुविधा और सहायता कैसे प्राप्त हो इसके लिए हमेशा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा संघर्षशील रहते हैं। उक्त विचार सपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान को गति देने के लिए जिला पदाधिकारियों को पूर्व जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता एवं जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि जनपद बाराबंकी सदस्यता अभियान के प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री आरके चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने आगे कहा कि हर गांव के आखिरी व्यक्ति तक समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को पहुंचना है और उनको समाजवादी नीतियों सिद्धांतों और अपने कार्यों को बताते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी का सदस्य बनने के लिए प्रेरित करना है जब हम पूरी लगन और क्षमता इस कार्य को करने का बीड़ा उठाएंगे तभी हम उस लक्ष्य को पा पाएंगे जिस लक्ष्य की परिकल्पना राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की है आज उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरा देश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ टकटकी लगाए देख रहा है यही एक ऐसे नेता है जो उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में समाजवादी पार्टी के अलख जगाने का काम करेंगे और लोगों को जोड़ते हुए समाजवादी पार्टी का परचम लहराने का काम करेंगे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

