फर्जी आधार कार्ड बनाते दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। भेजा जेल

मुकीम अहमद अंसारी जिला ब्यूरो चीफ

पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने मे प्रयुक्त प्रिंटर,स्केनर,लैपटॉप,मोबाइल व अन्य समान भी बरामद किया है।

बदायूँ। नगर व देहत क्षेत्रों मे फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने का धंधा जोंरो पर चल रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। थाना जरीफनगर पुलिस ने सोनबूड़ी गांव में दबिश देकर फर्जी आधार कार्ड बनाते दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया तथा उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
बुधवार शाम एसआई कृष्णपाल सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सोनबूड़ी गांव में पांच सौ रुपये लेकर फर्जी आधार कार्ड बनाये जा रहे हैं। इस पर उन्होंने टीम के साथ सोनबूड़ी गांव में दबिश दी। जहां युधिष्ठर नाम के व्यक्ति के घर में दो युवक लैपटॉप और प्रिंटर से फर्जी तरह से आधार कार्ड बना रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल, प्रिंटर और अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव करुआवारा निवासी शिवकांत उर्फ मिंटू पाठक पुत्र विजय पाठक और सोनबूड़ी निवासी दयाकरन पुत्र जुगल किशोर बताया। पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई। उनके खिलाफ देर शाम एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने उन्हे जेल भेज दिया।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं – 9719216984*

Don`t copy text!