बाढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों को हो रही पशुओं के चारे की समस्या कई किलोमीटर दूर से ला रहे है चारा कई गांवों के संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी मे समाये आवागवन के लिये नावों का सहारा ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) - बदायूं 9719216984

सहसवान । गंगा के जलस्तर में पिछले करीब एक हफ्ते से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बिजनौर और हरिद्वार से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में मंगलवार को कुछ कमी आई। मगर‌ कछला में मीटर गेज मंगलवार के मुकाबले बुधवार को 162.50 मीटर से 164,40 पर रह गया। बिजनौर हरिद्वार से मंगलवार के मुकाबले बुधवार को नरोरा बेराज से 72,172 बिजनौर से 42918,हरिद्वार से 80,598,क्यूसेक पानी कम छोड़ा गया है इससे फिलहाल गंगा के जलस्तर में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।

उफान लेती हुई गंगा की लहरें अधिकांश स्थानों पर गंगा महावा बांध से सटकर बह रही हैं। बांध के उस पार बसे भमरौलिया, वीर सहाय नगला, परशुराम नगला, खागी नगला आदि गांवों में अभी पानी भरने लगा है । कई गांवों के संपर्क मार्ग पानी मे समा गये । खेतों में पानी भर जाने से ग्रामीणों के सामने पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। तहसील प्रशासन और बाढ़ खंड लगातार क्षेत्र में कैंप कर हालातों पर निगाह रखे हुए है। लेकिन ग्रामीणो का कहना था कि अधिकारी गांवों नहीं आते बांध से ही फोटो खिचवाकर चले जाते है । हर साल बाढ़ का दंश झेल रहे ग्रामीणो की सुनने वाला कोई नहीं सरकार की ओर कोई भी सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई ।आवागवन के लिये नावों का सहारा लेना पड़ रहा है । गांवों और आसपास बाढ़ का पानी भर जाने से ग्रामीणो मे बीमारियाँ फेलने का खतरा बना हुआ है ।  एसडीएम महिपाल सिंह का कहना था कि बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है। ग्रामीणों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!