दर्जन भर लोगों को विशेषज्ञों द्धारा ऑनलाइन कंसल्टेशन करवाया गया। एन.पी सैलानी
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं - 9719216984
सहसवान। विकास खंड सहसवान के अंतर्गत ग्राम कौल्हाई व नसीरपुर गोसू में भारत सरकार की स्टार्टअप योजना के तहत आरोग्य मित्रा ग्रामीण टेली मेडिसन केंद्र एवं ई-क्लीनिक के रूप में देश के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्धारा ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रोगी का परामर्श चिकित्सकों से करवाया गया। तथा ई-क्लीनिक ग्रामीण टेलीमेडिसिन केंद्र कोल्हाई पर गरीब तबके के कम फीस में एक कैंप के माध्यम से ग्रामिण स्तर पर रह रहे रोगियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श करवाया गया जहां देश के अच्छे-अच्छे डॉक्टरों ने रोगियों को परामर्श देकर प्रिसक्रिप्शन भी प्रदान किए मेडीकल 360 और बी.एबिल के प्रदेश प्रभारी अनवर अली ने कैंप का सुपरविजन कराकर ग्रामीण अंचल में रोगियों को ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग का दायित्व बारी बारी से समझाया तथा ग्रामीण टेली मेडिसन केंद्र पर बैठे आरोग्य मित्र एनपीएस सैलानी तथा मोहमद फहीम खान ने लगभग दर्जन भर लोगों को विशेषज्ञों द्धारा ऑनलाइन कंसल्टेशन करवाया गया कार्यक्रम 3 माह पूर्व से संचालित हो रहा और आगे तक हमेशा संचालित रहेगा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं – 9719216984

