डा0 फहीम अहमद ने ग्रामीण टेली मेडिसन केंद्र पर आरोग्य मित्रा द्धारा कराया कंसल्टेशन।  

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं - 9719216984

सहसवान। विकास खंड सहसवान के अंतर्गत ग्राम नसीरपुर गौसू मे भारत सरकार की स्टार्टअप योजना के तहत आरोग्य मित्रा  ग्रामीण टेली मेडिसन केंद्र एवं  ई-क्लीनिक के रूप में देश के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्धारा ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रोगी का परामर्श चिकित्सकों से कराया गया। ई-क्लीनिक ग्रामीण टेलीमेडिसिन केंद्र कोल्हाई पर गरीब तबके के कम फीस में एक कैंप के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर रह रहे रोगियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श करवाया गया। प्रदेश प्रभारी अनवर अली ने कैंप का सुपरविजन करा कर ग्रामीण अंचल में रोगियों को ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग का दायित्व बारी बारी से समझाया गया। ग्रामीण टेली मेडिसन केंद्र पर बैठे आरोग्य मित्र डा0 फहीम अहमद ने दर्जन भर लोगों को विशेषज्ञों द्धारा ऑनलाइन कंसल्टेशन करवाया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं – 9719216984

 

Don`t copy text!