6 अगस्त को आर्बीट्रेशन विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं - 9719216984
बदायूँ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मौ0 साजिद पीसीएस (जे0) ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्धारा दिनांक 06 अगस्त को समय पूर्वान्ह 10 बजे से जनपद में माननीय श्री ज़फीर अहमद, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ की अध्यक्षता में आरर्बीट्रेशन विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
उक्त आर्बीट्रेशन से सम्बन्धित वादो के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है, विशेष लोक अदालत में आरर्बीट्रेशन के लम्बित मामलों का निष्पादन किया जाना है। मौ साजिद, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के द्धारा बताया गया है। कि विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
इस सन्दर्भ में जनपद के सभी जनसामान्य एवं वादकारीगण से अपेक्षा है, कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लम्बित वादों को निस्तारित करके उक्त आर्बीट्रेशन विशेष लोक अदालत को आप सभी के सहयोग से सफल बनाया जा सके।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं – 9719216984

