ठेके पर नौकरी के माडल के विरुद्ध आवाज उठाएं युवा,प्रियंका वाड्रा

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

मोदी सरकार की अग्निवीर योजना का पुरजोर तरीके से विरोध करने वाली कांग्रेस ने खर्च घटाने के लिए बैंकों में संविदा पर कर्मचारियों को रखे जाने की संभावनाओं पर आधारित खबरें मीडिया में आने के बाद रोजगार के मुद्दे पर फिर भाजपा सरकार को घेरा है। कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने तंज किया कि चार साल की नौकरी फिर बेरोजगारी वाली अंधेरी रात। कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को ट्वीट कर सरकार पर तंज किया कि चार साल की नौकरी फिर बेरोजगारी वाली अंधेरी रात। भाजपा चार साल की नौकरी का माडल सभी नौकरियों में लागू करेगी। चार साल के लिए युवा ठेके पर रखे जाएंगे। चार साल बाद वे बेरोजगार हो जाएंगे। उन्हें न पक्की नौकरी मिलेगी और न ही पेंशन। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया है कि वे इस माडल के खिलाफ आवाज उठाएं अन्यथा पक्की नौकरियां बचेंगी नहीं।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!