द्वितीय सर्व समाज सामूहिक विवाह में बंधे जोड़े

https://www.smnews24.com/?p=5302&preview=true

बाराबंकी। कश्यप समाज पिछड़ा एकीकरण मंच द्वारा कराए जा रहे गरीब निर्धन निसहाय लोगों की कन्याओं के विवाह कराने का बीड़ा उठाने वाले मंच के संरक्षक समाजसेवी पंकज गुप्ता पंकी व अध्यक्ष राजेश कश्यप ने 7 फरवरी को आडिटोरियम राजकीय इण्टर कालेज में 45 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। सात फेरों में बधे वर-वधू को अलमारी, बक्सा, बर्तन, जेवरात भेंट किए गए। शादी समारोह में आए पूर्व ग्राम विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप व पंकज गुप्ता पंकी व राजेश कश्यप कांग्रेस प्रवक्ता तनुज पुनिया सदर विधायक सुरेश यादव व पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में आए हजारों की संख्या में बराती गणों तथा वर-वधू को जलपान कराने के उपरांत विदाई कर दिया गया। इस अवसर पर पूजा, सुरेश चंद्रा, गुलजार बानो, अनुपम बाथम, अनिल कश्यप, दयाराम निषाद, संतोष कश्यप, रंजीत कुमार, आशीष सिंह, राकेश कश्यप, कृष्ण कुमार, शेखर दिवाकर, संदीप वर्मा, नंदकिशोर बाथम, अंबिका प्रसाद, रमन निषाद, पंकज बाथम, सौरभ कश्यप, अनिल कुमार रस्तोगी, राकेश कुमार वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!