ईरान के जरनल कासिम सुलेमानी और इराक के अब्बू मेहदी अल मुहंदिस का चालीसवाँ बाराबंकी के सैयदवाड़े में सम्पन्न
किसान क्लब के सदस्यों की नाबार्ड बैंक के अधिकारी के साथ नेटवर्किंग कार्यशालाआयोजित
बाराबंकी ।ईरान के जरनल कासिम सुलेमानी और इराक के अब्बू मेहदी अल मुहंदिस का चालीसवाँ बाराबंकी के सैयदवाड़े में सम्पन्न । अंजुमन मोईनुल मजालिस सैय्यदवाड़ा की जानिब से “यादे शोहदा “के उनवान से शहीद जनरल क़ासिम सुलेमानी व शहीद अब्बू मेहदी अलमुहंदस के चालीसवे की मजलिस का एहतमाम शबीह रौज़े इमाम हुसैन सैय्यदवाड़ा बाराबंकी में किया गया, जिसमे रहबरे हिन्द तंज़ीमुल मक़ातिब के सेक्रेटरी मौलाना जनाब सफी हैदर साहब किबला , प्रिंसिपल हौज़े इल्मिया गुफ़्रांमाब जनाब रज़ा हैदर साहब किबला, मौलाना जनाब आज़िम जौरासी साहब, मौलाना जनाब हसनैन बक़री साहब किबला , मौलाना जनाब सैय्यद हैदर अब्बास रिज़वी साहब , ने शहीद क़ासिम सुलेमानी के ज़िन्दगी के बारे में तफ़्सीर से उनकी इंसानियत के लिए की गई खिदमात के बारे में बताया ।इंतेजामिया अंजुमन के सेक्रेटरी मो. कफ़ील ज़ैदी ने आये हुवे सभी मोमेनीन का शुक्रिया अदा किया।
Related Posts
किसान क्लब के सदस्यों की नाबार्ड बैंक के अधिकारी के साथ नेटवर्किंग कार्यशालाआयोजित

बाराबंकी । किसान क्लब के सदस्यों की नाबार्ड बैंक के अधिकारी के साथ नेटवर्किंग कार्यशालाआयोजित । ग्राम अखितयार पुर के मैरिज हॉल में किसान क्लब के सदस्यों को नाबार्ड बैंक के अधिकारी के साथ नेटवर्किंग की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया इस आयोजन में नाबार्ड बैंक के अधिकारी रवि चंद्र यादव ने उपस्थित किसानों को अपने विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा किया। उन्होंने बताया किसान क्लब बनाकर उसमें विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल जाते हैं। अगर किसान रोजगार करना चाहता है तो उसके लिए पशुपालन मत्स्य पालन मुर्गी पालन बकरी पालन सूअर पालन सामूहिक रूप से या व्यक्तिगत रूप से किया जा सकता है इसके लिए किसान बैंक से लोन लेकर आसानी से कर सकते हैं इसके बाद डीडी एमअधिकारी ने बताया सामूहिक रूप से अनाज की बिक्री करके लाभ कमा सकते हैं कम लागत में अधिक पैदावार जैविक खाद बनाकर लाभ लिया जा सकता है और इस कार्य को सभी लोग मिलकर करें तो आसानी से खाद की बिक्री और खाद सबको मिल जाएगी। इसके बाद किसानों ने निर्णय लिया जैविक खाद बनाकर खेत में प्रयोग करेंगे । कार्यशाला का आयोजन डीएसडब्ल्यू एस लखनऊ के द्वारा किया गया । सक्षम परियोजना हरक ब्लॉक बाराबंकी का पूर्ण सहयोग रहा।

